CG CRIME : राजधानी में नशे का काला कारोबार: तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नाबालिगों से करवाई जा रही गांजे की बिक्री, पुलिस की मिलीभगत का आरोप

0
931

 

रायपुर के युवा आजकल नशे की लत में फंसते जा रहे हैं, और शहर में मादक पदार्थों की बिक्री खुलेआम हो रही है। एक तरफ पुलिस द्वारा “निजात” अभियान के जरिए नशामुक्ति की कोशिश की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिसकर्मियों पर मादक पदार्थ बेचने वालों से मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं।

तेलीबांधा थाना अंतर्गत श्याम नगर रोड स्थित एशियन पेंट चौक पर खुलेआम नाबालिगों से गांजे की बिक्री करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस काले कारोबार को आशु यादव और मनीष नामक व्यक्ति संचालित कर रहे हैं।

इसकी सूचना 23 जून 2024 को एक वीडियो सहित तेलीबांधा टीआई विनय सिंह बघेल को दी गई थी, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, 8 अक्टूबर 2024 को इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई और उन्हें भी वीडियो साक्ष्य सौंपा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here