छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन द्वारा भव्य माता की चौकी का आयोजन

0
239

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में घड़ी चौक स्थित बापू की कुटिया, कलेक्टर गार्डन में भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की कई प्रमुख महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन में सोनम बजाज, ज्योति मखीजा, मनीषा मखीजा, वैभवी सोनी , वंशिका सोनी, सुषमा बग्गा, स्मिता सिंह, अनुश्री, सुनीता सोनी , श्वेता चौरे डॉक्टर अनुश्री, विभा सोनी और फाउंडेशन की मुख्य अध्यक्ष अन्या समेत कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

माता की चौकी का आयोजन छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन के श्री 16 समूह द्वारा किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में धर्म और आस्था का माहौल पैदा किया और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया।

छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक समर्पण का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने बेहद सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here