दिवाली से पहले वार्ड हुआ जगमग, पार्षद बंटी होरा ने सभी स्ट्रीट लाइटें चालू करवाईं

0
298

 

रायपुर। दिवाली के पर्व को देखते हुए हेमुकल्याणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा ने वार्ड के सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने का अभियान चलाया है। उनके प्रयासों से वार्ड के सभी स्ट्रीट पोल पर नई रोशनी की गई है और खराब लाइटों को ठीक कर दिया गया है।

पार्षद बंटी होरा ने बताया कि उन्होंने लगातार 8 घंटे तक टावर गाड़ी और जोन टीम के साथ काम किया। इस अभियान के तहत खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया गया और जिन पोलों पर लाइट नहीं थी, वहां नई लाइटें लगाई गईं। कुछ काम अभी भी बाकी है, जिसे सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

इस पहल से वार्ड के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब वे दिवाली के पर्व को पूरी रोशनी में मना सकेंगे। पार्षद बंटी होरा के इस प्रयास के लिए लोगों ने उनकी प्रशंसा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here