ग्वाला स्वीट्स ने भ्रामक खबरों का किया खंडन, कहा शुद्धता से कोई समझौता नहीं

0
118

 

रायपुर। ग्वाला स्वीट्स, जो पिछले 6 वर्षों से राजधानी वासियों को शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाईयां परोस रहा है, इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही कुछ भ्रामक खबरों से परेशान है।

ग्वाला स्वीट्स के मैनेजर ने इस बात का खंडन किया है और कहा है कि ग्वाला स्वीट्स ने कभी भी अपनी मिठाइयों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए हमारे ग्राहकों की सेहत और संतुष्टि हमेशा सर्वोपरि रही है। हमने हमेशा शुद्ध और स्वच्छ मिठाइयां बनाने का प्रयास किया है।”

मैनेजर ने आगे कहा कि हमारे संस्थान के खिलाफ फैलाई जा रही ये भ्रामक खबरें कंपनी की छवि खराब करने का एक सुनियोजित प्रयास हैं। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और कंपनी पर विश्वास बनाए रखें।

ग्वाला स्वीट्स ने हमेशा ही खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन किया है और भविष्य में भी ऐसा ही करता रहेगा। कंपनी ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि वे हमेशा की तरह शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां प्रदान करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here