रायपुर दक्षिण उपचुनाव में दिखा जोश, सराफा एसोसिएशन ने किया स्वागत

0
32

 

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित नेताओं में केदार गुप्ता, सुर्यकांत राठौर, प्रवीण देवड़ा (मंडल अध्यक्ष), सुमन मुथा (महिला मोर्चा अध्यक्ष), चुनाव प्रभारी प्रभा दुबे, अमर बंसल, और सीमा कंडोई प्रमुख थे। इसके अलावा सराफा एसोसिएशन की ओर से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता खेमराज बैद, वर्धमान सुराणा, युवा मोर्चा प्रभारी अनिल शर्मा, महामंत्री राजू बिर्नानी, और भूपेंद्र डागा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सराफा एसोसिएशन का भव्य स्वागत
कोतवाली चौक पर सराफा एसोसिएशन द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन से सुरेश भंसाली, दीपचंद कोटडिया, संजय कनूगा, जितेंद्र गोलछा, और हरीश डागा विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे आयोजन में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here