
7970 अपराध दर्ज, पिछले साल की तुलना में 3% की कमी


रायपुर: रायपुर जिले में इस वर्ष फरवरी से नवंबर तक कुल 7970 अपराध दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 8224 अपराधों की तुलना में 3 प्रतिशत कम हैं। रायपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, बदमाशों पर कार्रवाई, विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ अभियान तेज़ी से चलाए जा रहे हैं।
आईजीपी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष सिंह के निर्देशन में अपराधों में कमी लाने की यह मुहिम कारगर साबित हो रही है।

अपराधों में कमी और बदलाव
चाकूबाजी: पिछले साल 171 घटनाओं की तुलना में इस साल 102 घटनाएं दर्ज, 40% की कमी।
हत्या: 54 की बजाय 58 घटनाएं, 7% की वृद्धि।
छेड़छाड़/यौन हिंसा: 28% की कमी।
बलात्कार: 8% की कमी।
चोरी: 9% की कमी।
मारपीट: 3% की कमी।
नशे के खिलाफ अभियान का प्रभाव
इस वर्ष फरवरी से शुरू किए गए “निजात अभियान” के तहत एनडीपीएस और आबकारी के तहत कई प्रकरण दर्ज हुए, जिससे कुल अपराध पंजीकरण में वृद्धि दिखाई दी।
पुलिस की प्रतिबद्धता
रायपुर पुलिस द्वारा बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस अभियान का उद्देश्य अपराधों को नियंत्रित करना और समाज में सुरक्षा का माहौल बनाना है।




