विश्व आदिवासी दिवस पर शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं……

0
49

रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति प्रभारी वह महिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति छत्तीसगढ़ और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्रीमती शकुन डहरिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आदिवासी भाई-बहन हमारी वन संपदा और पर्यावरण के प्रथम प्रहरी और रक्षक के रूप में विद्यमान हैं। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति तथा उनकी परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कार्य योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे उनके विकास की नई इबारत लिखी जा सके।मूल्यों को सहेजते हुए उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कार्य योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे उनके विकास की नई इबारत लिखी जा सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here