राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी सम्मेलन कार्यक्रम में सभापति, श्री प्रमोद दुबे द्वारा मोहम्मद सज्जाद खान को जनहित एवं समाज सेवा के लिये किया सम्मानित

0
73

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था, रायपुर (छ.ग.) द्वारा आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी रायपुर में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे भारत देश के अलग अलग राज्यों से सम्मिलित हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहर की जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा संस्था के माध्यम से विगत 26 वर्षों से मानव जीवन को सुरक्षित रखने, जनहित एवं समाज कल्याण की दिशा में निरतंर किये जा रहे अन्य कार्यों से समाज सेवा के क्षेत्र में अपने दायित्वों को निर्वाह करते हुए लम्बे समय से जनहित एवं सामाजिक कार्य करते हुए आ रहे है। इसी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उक्त सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों, विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद दुबे, सभापति द्वारा मोमेन्टो एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर मोहम्मद सज्जाद खान को सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में संस्था की और से संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, राशिद बिलाल, अरहम खान एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here