भिलाई में बिल्डर को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश, संदिग्ध ने कार में किया ब्लास्ट

0
64

भिलाई में मंगलवार शाम एक बिल्डर की कार को बम से उड़ाने की कोशिश की गई। एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आया, कार के नीचे बम लगाया और तुरंत वहां से भाग गया। कुछ ही मिनटों बाद बम में जोरदार धमाका हुआ। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

CCTV फुटेज में संदिग्ध की हरकत कैद

घटना शाम करीब 6 बजे की है। कुरुद रोड, कोहका स्थित महोबिया बिल्डर्स के ऑफिस के बाहर बिल्डर प्रकाश महोबिया के भांजे और फर्म के पार्टनर संजय बुंदेला की कार खड़ी थी। CCTV फुटेज में शाम 6:30 बजे एक युवक मुंह ढंके हुए कार के पास आता है और नीचे एक बम लगाता दिखता है। उसके जाने के कुछ ही सेकंड बाद बम ब्लास्ट हो जाता है। अनुमान है कि आरोपित ने टाइमर सेट कर बम प्लांट किया था।

तेज धमाके से दहशत, दूर तक सुनाई दी आवाज

बम विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के समय प्रकाश महोबिया, संजय बुंदेला और अन्य कर्मचारी ऑफिस में मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही वे बाहर आए, लेकिन चारों ओर फैले धुएं के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी का सुराग नहीं

धुआं छंटने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई और तुरंत स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम विस्फोटक के प्रकार और हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है। फिलहाल, हमले के कारण और आरोपित की पहचान को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here