Breaking : रायपुर नगर निगम चुनाव: आचार संहिता के बावजूद बीजेपी प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी ने निकाली बैंड-बाजे के साथ रैली

0
417

रायपुर,  – रायपुर नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कल शाम 5:00 बजे से प्रचार-प्रसार और बैंड-बाजे पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद प्रत्याशी सोनू ममता तिवारी द्वारा आज बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालकर चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना की गई।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, मतदान से 48 घंटे पूर्व किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार पर पूर्णतः प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद रैली निकालकर आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

इस घटना के बाद विपक्षी दलों और स्थानीय नागरिकों ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here