रायगढ़, अंबिकापुर, राजनांदगांव और चिरमिरी में भाजपा महापौर प्रत्याशी की जीत, बाकी नगर निगमों में भी BJP की निर्णायक बढ़त

0
19

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक 10 में से 4 नगर निगम महापौर के नतीजे आ चुके हैं. भाजपा ने रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव और अंबिकापुर में जीत दर्ज कर चुकी है. बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.

रायपुर के 4 वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी जीते, मीनल 86675 वोटों से आगे निकली

जानिए कहां-कौन आगे, किसकी हुई जीत

रायपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा प्रत्याशी करीब एक लाख वोट से आगे

दुर्ग नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा 40 हजार वोट से आगे

कोरबा नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा की बढ़त

अंबिकापुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा 36 हजार वोट से आगे

राजनांदगांव नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
कौन कितने वोट से आगे – 27 हजार वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा की बढ़त

चिरमिरी नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
कौन कितने वोट से आगे – 6 हजार वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम

भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
कौन कितने वोट से आगे – भाजपा आगे

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here