CG CRIME : मेहमान वेश में चोर ने बोला धावा, रिटायर्ड कर्मचारी के यहां था छठी समारोह

0
31

कोरबा : रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी के पोते की छठी समारोह में चोरी का मामला सामने आया है। समारोह में एक युवक शामिल हुआ और खुद को परिवार का करीबी बताते हुए करीब ढाई तोले की सोने की चेन पार कर दिया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एसईसीएल स्थित ओल्ड पूजा पंडाल का है।

Raipur News : जयस्तंभ चौक में बर्थडे मना रहे युवा नेता को CSP ने खदेड़ा, तो सुंदर नगर में पकड़ा गए सेलिब्रेट करते

दरअसल, रविवार शाम को रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी दिलहरण साहू के बेटे कैलाश यादव और बहू पूर्णिमा साहू के नवजात शिशु की छठी का कार्यक्रम था। शाम 6 बजे से पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें टेंट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान एक युवक कार्यक्रम में शामिल हुआ और खुद को परिवार का करीबी बताते हुए टेंट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने लगा।

परिवार के लोगों को लगा कि वह या तो कोई मेहमान है या फिर टेंट कंपनी का कर्मचारी। लेकिन जैसे ही पार्टी शुरू होने वाली थी, उस युवक ने पूर्णिमा साहू के गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपटा और एक्टिवा पर सवार होकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। कुछ लोगों ने पैदल दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंट और कैटरिंग कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here