CG NEWS : सनकी पति ने पत्नी को लगाई आग, पीड़िता की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

0
42

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में बीती रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को घर से कुछ दूर जिंदा जलाने के इरादे से आग लगा दिया. मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगिरों ने जब देखा तो महिला बुरी तरह से झुलसी हालत में मिली. राहगिरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी.

अब केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का क्या होगा? सीएम पद की शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने बताया प्लान

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से माचिस और ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल/मिट्टीतेल) की खाली बोतल बरामद किया है और मामले में पीड़िता के आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में उत्साह, जानिए अब तक कितना हुआ मतदान…

जानिए क्या है पूरा मामला:

जानकारी के अनुसार आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है. उसने बीती रात करीब 3 बजे अपनी पत्नी को घर से कुछ दूरी पर पुराने SECL कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here