बेंगलुरु के 2 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत, कोंडागांव में हादसे का शिकार हुए

0
25

कोंडागांव : प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नक्सल इलाकों में हेलीकॉप्टर से भेजी गई पोलिंग पार्टी, 23 फरवरी को ग्रामीण चुनेंगे गांव की सरकार

जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

टॉयलेट में विस्फोट : सेंट पेलोटी स्कूल के सामने प्रदर्शन कर रहे पालक, न प्रिंसिपल सामने आ रहे, न डायरेक्टर…

वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here