डीलर सुसाइड मामले में रायपुर के कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज

0
31

भिलाई : दुर्ग कोतवाली पुलिस ने हल्दीराम कंपनी के डीलर रविराज रंधावा खुदकुशी मामले में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील अग्रवाल, हल्दीराम फूड्स के जोनल मैनेजर सचिन शर्मा और अनीश फूड प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के मालिक विशाल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मैग्नेटो मॉल ने हयात होटल में मनाया 15 वर्षों का जश्न, रिटेलर्स को किया सम्मानित

दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर 2024 को हल्दीराम कंपनी के डीलर रविराज रंधावा (48) ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उन्हें नदी किनारे रविराज की एक कार CG 07 AE 0550 मिली, जिसके अंदर एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील अग्रवाल, हल्दीराम फूड्स के जोनल मैनेजर सचिन शर्मा और अनीश फूड प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के मालिक विशाल अग्रवाल उसे परेशान कर रहे है।

प्रमुख पदाधिकारियों के रायपुर से ही होनें के मद्दा उठाकर चुनाव टालने की कोशिश – विक्रम सिंहदेव

इसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच कराई। जांच में पुलिस ने पाया कि सुसाइड नोट रविराज ने ही लिखा था। जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 108, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here