निगम रायपुर को आज मिलेगा नया सभापति, इस बार भाजपा का होगा

0
38

रायपुर : रायपुर नगर निगम के सभापति चुनाव की प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू होगी। चुनाव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह चुनाव नगर निगम के पार्षदों द्वारा किया जाएगा और मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Aaj Ka Rashifal 07 March 2025: आज मासिक दुर्गाष्टमी के दिन राशियों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

रायपुर नगर निगम में भाजपा के 61, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। इनमें से 1 निर्दलीय पार्षद ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है, जिससे भाजपा का संख्या बल बढ़ गया है। चार अन्य निर्दलीय पार्षदों का भी झुकाव भाजपा की ओर है, जिससे सभापति के निर्विरोध निर्वाचन के आसार बन रहे हैं।

रायपुर फायरिंग अपडेट : गोली चलाने वाला बाप-बेटा गिरफ्तार, आपसी विवाद पर घटना को दिया था अंजाम
सभापति चयन के लिए भाजपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा और सरिता आकाश दुबे के नामों का पैनल बनाया गया है जिनमें से सूर्यकांत राठौर के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।

12:00 – 12:45 बजे: नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

12:45 – 1:00 बजे: नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी।

1:00 – 1:30 बजे: अभ्यर्थियों के नाम सूचना पटल पर प्रकाशित किए जाएंगे और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।

1:30 – 3:00 बजे: मतदान की प्रक्रिया चलेगी।

मतदान के तुरंत बाद: मतगणना शुरू होगी और विजेता उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here