अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने दी शुभकामनाएं….

0
46

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने दी शुभकामनाएं….

रायपुर, : 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में समाज को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

श्रीमती डहरिया ने प्रदेश की महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की प्रगति महिलाओं की तरक्की से ही संभव है। उन्होंने सरकार और सामाजिक संगठनों से महिलाओं को अधिक अवसर देने की अपील की, जिससे वे हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भी महिलाओं के अधिकारों और उत्थान को लेकर अपने विचार साझा किए और महिलाओं की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here