रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में धू-धू कर जली कार…

0
19

रायपुर : राजधानी के रेलवे स्टेशन में एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने से पूरी तरह खाक हो गई. आनन-फानन में आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों को हटाया गया. सूचना पर पुलिस बल और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना गंज थाना क्षेत्र की है.

उपराष्‍ट्रपति धनखड़ की तबीयत जानने AIIMS पहुंचे PM मोदी, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जानकारी के अनुसार, रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और लगातार ब्लास्ट होना शुरू हो गया.

CG – सुकमा के जंगल से नक्सल सामग्री और प्रिंटर-इन्वर्टर मशीन बरामद

हालांकि घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है. फिलहाल आग लगी है या लगाई गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here