CG News : साउथ मूवी की शूटिंग जगदलपुर में, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहुंचे

0
22

जगदलपुर : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचीं। यहां एयरपोर्ट में कुछ घंटे बिताने के बाद वे यहां से सीधे ओडिशा के कोरापुट के लिए निकल गईं। बताया जा रहा है कि वहां किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इससे पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर महेश बाबू भी जगदलपुर आए थे।

Chhattisgarh : थाने में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घायल हुए लोग

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने क्रू मेंबर के साथ हैदराबाद से प्राइवेट विमान से जगदलपुर पहुंची थी। यहां से सड़क मार्ग के जरिए वे सीधे पड़ोसी राज्य ओडिशा गईं। ओडिशा के कोरापुट में जिस जगह फिल्म की शूटिंग चल रही है, वहां आस-पास कहीं भी एयरपोर्ट नहीं है।

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया

उस लोकेशन से सबसे नजदीक छत्तीसगढ़ का जगदलपुर ही है। ऐसी चर्चा है कि कोरापुट के पास देवमाली हिल्स में साउथ मूवी की शूटिंग चल रही है। जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here