रायपुर, ___: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर वामांजलि ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन गढ़ कलेवा में किया गया, जहां महिला ऑटो चालकों और पेट्रोल पंप पर कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टी.आई. मंजुलता राठौर रहीं, जिन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी अनीता कंौजिया का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन को बेहद प्रभावशाली और यादगार बनाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी आकांक्षा प्रीत, चैप्टर कोऑर्डिनेटर जेसी अनन्या मिश्रा, चैप्टर इंचार्ज जेसी संगीता अनल, आई.पी.पी. जेसी अर्चना द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष जेसी इशानी तोतलानी, जेसी महक होतवानी सहित 25 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
जेसीआई रायपुर वामांजलि ने इस सफल आयोजन के लिए अपने सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हुआ।


