इंद्रात्मा नगर में होलिका दहन की लकड़ी जलाने की घटना, पार्षद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

0
47

इंद्रात्मा नगर में होलिका दहन की लकड़ी जलाने की घटना, पार्षद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर इंद्रात्मा नगर: होलिका दहन के लिए एकत्रित की गई लकड़ी को बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा जला दिया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद डॉ. अनामिका सिंह तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

इंद्रात्मा नगर में होलिका दहन की लकड़ी जलाने की घटना, पार्षद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इंद्रात्मा नगर में होलिका दहन की लकड़ी जलाने की घटना, पार्षद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

पार्षद अनामिका सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में शीघ्र जांच कर उचित कदम उठाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जिम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here