पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में मितानिनों ने किया पार्षद गोपेश साहू का सम्मान, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए उपहार

0
149

रायपुर। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 में मितानिनों द्वारा वार्ड के पार्षद गोपेश साहू का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद एवं मितानिनों ने मिलकर गर्भवती महिलाओं को श्रीफल, श्रृंगार सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं।

कार्यक्रम में मितानिनों ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपने योगदान को साझा किया और पार्षद गोपेश साहू ने मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आवश्यक देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की। पार्षद साहू ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य और सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here