रायपुर : कांस्टेबल ने तू-तड़ाक करते थप्पड़ जड़ा, चाय वाले के भाई का आरोप

0
23

रायपुर : पुलिसकर्मी पर बेवजह युवक को पीटने और थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी चाय दुकान के सामने खड़े युवक पर थप्पड़ जड़ रहा है। फिर उसके साथ डंडे से मारपीट कर रहा है। इस घटना में युवक के हाथ-पैर और छाती में चोंटे आई हैं। यह पूरा मामला पंडरी(मोवा) थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

Pakistan Train Hijack: “50 से 60 लोगों को मरते देखा”, चश्मदीद फौजी ने पाकिस्तानी सेना के दावे की खोली पोल

पीड़ित गोपाल दास डहरिया ने बताया कि सेक्टर 8 सड्डू का निवासी है। 12 मार्च की रात करीब 9 बजे वह विज्ञान भवन के पास अपने भाई के चाय ठेले में खड़ा था। इस दौरान मोवा थाने के पुलिस वाले वहां पर पहुंचे। उनमें से एक कांस्टेबल मनीष साहू तू-तड़ाक करते हुए जबरन गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। उसने मारने का कारण पूछा तो वह गालियां देने लगा।

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल : CM विष्णुदेव साय

युवक का कहना है कि उसने बताया कि यह उसकी ही चाय दुकान है। वह अपने भाई की मदद करने आया था। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कर्मी गाड़ी से फाइबर के डंडा निकालकर लाया। फिर उसके हाथ पैर और छाती में कई बार वार किए। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे उठाकर गाड़ी में जबरन बैठाने लगा। तो युवक डरकर वहां से दूर भागा। इस घटना के बाद युवक अपने परिजन और दोस्तों के साथ पुलिस थाने पहुंचा। वहां जाकर उसने सीनियर पुलिस वालों को पूरी घटना बताई। फिर लिखित में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत भी दी। लेकिन इसके बावजूद थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा युवक का मुलायजा भी नहीं करवाया गया। इस मामले में पीड़ित का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वह पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत करेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here