सुनीता विलियम्स को मिलेगा 9 महीने के स्पेस ओवरटाइम का पैसा? जानिए पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने क्या कहा

0
31

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के 2 अंतरिक्ष यात्री पिछले करीब 9 महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून को 8 दिन के मिशन पर स्पेस स्टेशन गए थे। अभियान पूरा होने के बाद भी दोनों अंतरिक्ष यात्री तकनीकी कारणों से वहीं फंसे हुए हैं। तकनीकी समस्या के चलते उनकी वापसी में भी कई बार देरी हुई। अब उम्मीद है कि आख़िरकार 19 मार्च को वो स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से वापस धरती पर लौट सकेंगे।

कटरा में ओरी ने किया बड़ा कांड, 8 लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

सुनीता विलियम्स को मिला ओवरटाइम वेतन?

एक तरफ जहां सुनीता की धरती पर वापसी को लेकर चर्चा हो रही है तो नहीं अब अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के लिए उन्हें मिलने वाली राशि भी चर्चा का विषय बन गई है। अंतरिक्ष यात्री गए तो 8 दिन के लिए थे, लेकिन उनकी ड्यूटी 9 महीने  लंबी हो गई। ऐसे में सवाल है कि क्या उन्हें ओवरटाइम मिलेगा? इसका जवाब एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने दिया है।

पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने क्या कहा?

नासा की एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन ने इस संबंध में बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कोई विशेष ओवरटाइम वेतन की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि  चूंकि अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के सरकारी कर्मचारी होते हैं, इसलिए अंतरिक्ष में उनके समय को किसी भी सामान्य काम की तरह ही माना जाता है। यात्रियों को नियमित वेतन मिलता है। इसके अलावा, नासा उनके भोजन और स्पेस स्टेशन पर रहने का खर्च वहन करता है।

Kabaddi World Cup 2025 की होगी धमाकेदार शुरुआत, जानें भारतीय पुरुष टीम का पूरा शेड्यूल

वेतन के अलावा कितना पैसा मिलेगा?

कैडी कोलमैन ने एक समाचार वेबसाइट वाशिंगटनियन को बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाला एकमात्र अतिरिक्त मुआवजा, उनके आकस्मिक खर्चों के लिए दिया जाने वाला एक दैनिक भत्ता है, जिसकी राशि बहुत छोटी है। समझा जाता है कि यह मात्र 4 डॉलर यानी प्रतिदिन लगभग 347 रुपए के बराबर है। वर्ष 2010-11 में कैडी कोलमैन अंतरिक्ष में 159 दिवसीय मिशन पर गई थीं, तब उन्हें वेतन के अलावा कुल मिलाकर लगभग 636 डॉलर या लगभग 55,000 रुपये अतिरिक्त मिले थे।

नासा ने क्या कहा?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में 285 से अधिक दिन बिताए हैं। इस हिसाब से उन्हें वेतन के अलावा अतिरिक्त राशि के तौर पर केवल 1,100 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि, नासा ने कहा है कि तकनीकी रूप से दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर पर फंसे नहीं हैं, क्योंकि वो वहां सक्रिय हैं और काम कर रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here