शुभारंभ फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह में किया बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान

0
28

शुभारंभ फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह में किया बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान

सेल्सटेक्स कॉलोनी उद्यान में रंगों और फूलों से खेली गई होली, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर मिली महत्वपूर्ण जानकारी

रायपुर। शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा सेल्सटेक्स कॉलोनी उद्यान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से होली लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बी.एच.बी. साहू जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में गोबर से बने कंडों के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोबर के कंडों को पैर के तलवों पर दो घंटे तक रखने से शुगर, बीपी, थायराइड और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में राहत मिल सकती है। साथ ही, उन्होंने बताया कि गुड़ और दही का छिड़काव करने से पेड़ों को कीड़ों से बचाया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

इस आयोजन में शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकार, सचिव अरुणा यादव, गौरी अवधिया, नंदनी ठाकुर, सुमन ठाकुर, प्रीति ठाकुर, सुनीता ठाकुर, अमिता कुरिल, संगीता नायक, देवकी साहू, छाया कटंकार, नूतन सारस्वत, विनीता जायसवाल, कीर्ति शुक्ला एवं अन्य सदस्यगणों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here