CG News: धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे 7 लोग बिलासपुर में गिरफ्तार

0
33

बिलासपुर : बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला नहीं थम रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर 3 केस सामने आए हैं। हिंदूवादी संगठनों के बवाल बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए केस दर्ज किया है। यहां धर्म और प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप है। मस्तूरी थाना क्षेत्र से 4 आरोपियों और राजेन्द्र नगर मामले में 3 लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

PM Modi CG Visit: 100 एकड़ में होगी PM मोदी की सभा… 5 हेलीपेड हो रहे तैयार… पार्किंग में होगी कलर कोडिंग… 120 सेक्टर में बैठने की व्यवस्था

मस्तूरी मामले में गो रक्षक दल के जिला प्रमुख पुर्णेंदू कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम लावर भोथीडीह में रवि कुमार केंवट के घर पर ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है।

एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का ट्रांसफर, बिजली ट्रांसफॉर्मर गोदाम में आगजनी की घटना पर कार्रवाई

इसकी सूचना पर वे हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के साथ शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे रवि के घर पहुंचे। वहां पर करीब 20-25 लोग मौजूद थे। लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। आयोजन में हिंदू धर्म के लोगों को बुलाया गया था। हिंदू धर्म के लोगों को बाइबिल देकर मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। साथ ही उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठन से जुड़े लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here