अखिल भारतीय महापौर परिषद का 51 वां राष्ट्रीय सम्मलेन, देश के विभिन्न शहरों पहुंच रहे महापौर…

0
72

अखिल भारतीय महापौर परिषद का 51 वां राष्ट्रीय सम्मलेन, देश के विभिन्न शहरों पहुंच रहे महापौर…

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 अगस्त को दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद का 51 वां राष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए आज देश के विभिन्न नगरों के महापौर राजधानी आ रहे हैं। राजधानी पहुंचे सभी मेहमानों का रायपुर महापौर ऐजाज़ ढेबर बड़े ही उदारता पूर्वक स्वागत कर रहे हैं।

आज रायपुर के महापौर और अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय सचिव एजाज ढेबर सहित सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, सभी MIC सदस्यों, पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों के साथ शाम 4.30 बजे से 7.30 बजे तक सभी चन्द्रखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर का भ्रमण, दर्शन करेंगे।

अखिल भारतीय महापौर परिषद का शुभारंभ सत्र 27 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से होगा। वहीं दूसरी पाली का सत्र दोपहर 3 बजे से संध्या 5 बजे तक चलेगा। 28 अगस्त को सम्मेलन का समापन सत्र सुबह 10. 30 बजे से प्रारम्भ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here