पार्षद सरिता आकाश दुबे ने किया वार्ड नं. 41 के बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण

0
21

पार्षद सरिता आकाश दुबे ने किया वार्ड नं. 41 के बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण

रायपुर। पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड नं. 41 की पार्षद सरिता आकाश दुबे ने बस्ती क्षेत्र का दौरा कर वहाँ की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को परखा और वार्डवासियों से उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

वार्डवासियों ने पार्षद को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जर्जर सड़कों और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद सरिता आकाश दुबे ने संबंधित विभागों से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here