CG Encounter: 500 जवानों ने कई बड़े नक्सलियों को घेरा, दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर पांच के मारे जाने की सूचना

0
31

जगदलपुर : दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। लेकिन तीन के शव बरामद हो गए हैं। साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं।

इंडिगो के विमान से टकरा गया पक्षी, प्लेन में 179 यात्री थे सवार

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले सुरक्षा बल की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है।
सुबह 8 बजे के लगभग हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। जहां पुलिस ने लगातार नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ तीन नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here