नया सवेरा जनकल्याण समिति द्वारा भक्तिनी कर्मा माता जयंती पर विशाल अन्न भंडारे और मोटर साइकिल रैली का आयोजन

0
130

नया सवेरा जनकल्याण समिति द्वारा भक्तिनी कर्मा माता जयंती पर विशाल अन्न भंडारे और मोटर साइकिल रैली का आयोजन

 

छत्तीसगढ़ के डुमरतराई स्थित श्री राम थोक सब्जी मंडी में नया सवेरा जनकल्याण समिति छत्तीसगढ़ इकाई ने साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणी भक्तिनी कर्मा माता की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मिलकर विशाल अन्न भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

 

समिति द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। सदस्य श्री सुरजीत साहू, राजा निर्मलकर, चेतन साहू, सुशील साहू, अमित गुप्ता साई, भरत साहू, शंकर बाग, लखू भाई, कनू भाई, सुरेश भाई, दिनेश साहू, सेवक भाई, शशि भाई, लालू भाई और अन्य सदस्यों ने अपने समर्पण और मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया।

 

इसके अलावा, माता की जयंती के मौके पर एक भव्य मोटर साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here