CBI ने भूपेश बघेल के घर से 3 मोबाइल जब्त किया

0
26

भिलाई : महादेव सट्टा ऐप केस में CBI ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की। इसमें एजेंसी की 10 से ज्यादा टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में कार्रवाई की, जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी शामिल हैं। CBI की रेड के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि PM मोदी आने वाले हैं। उनके भाषण का कंटेंट बनाने के लिए छापेमारी की गई है। CBI की टीम भूपेश बघेल के घर से 3 मोबाइल फोन लेकर गई है। साथ ही डिजिटल और कागजी दस्तावेजों को लाल कपड़े में बांधकर ले गई है।

रायपुर में 121 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद CBI की टीम 3 गाड़ियों में निकली। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी प्रदर्शन के बीच CBI की गाड़ियां निकली।

Aaj Ka Rashifal 27 March 2025: आज मासिक शिवरात्रि के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी का दिन

वहीं रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी रेड हुई। साथ ही ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी। इसके अलावा प्रशांत त्रिपाठी के यहां भी CBI ने छापेमारी की।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here