CG: बस ट्रांसपोर्टर को लात-घूंसे से बेदम पीटा, वीडियो हुआ वायरल

0
35

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कार और थार वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद युवकों ने थार सवार बस ट्रांसपोर्टर (संचालक) की बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर फूटने से वो लहूलुहान हो गया। मारपीट और गुंडागर्दी का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मामला गांधीनगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ है। रिंग रोड पर गांधी चौक से प्रतापपुर नाका की ओर जा रहे थार की शिवधारी कॉलोनी मोड़ के पास हुंडई वर्ना कार से टक्कर हो गई। कार सवार गाड़ी मोड़ रहे थे। इसी दौरान थार से टकरा गई।

म्यामांर में भूकंप से बड़ी तबाही: चारों तरफ लाशों के ढेर, मचा है हाहाकार-10 प्वाइंट्स में जानें अपडेट्स

हादसे के बाद सूरजपुर निवासी संजय सिंह गाड़ी रोककर यह देखने के लिए उतरे कि हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई है। इसी बीच दूसरे कार में सवार युवकों ने उसे पकड़कर पीट दिया। आसपास के लोगों के मुताबिक, युवकों ने संजय सिंह का सिर खंभे से टकरा दिया। वो लहूलुहान हो गया, तब भी उसे आधे घंटे तक बेदम पीटते रहे। मारपीट से संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान किसी ने घायल युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, मारपीट करने का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोरमदेव महोत्सव में उपद्रव : पुलिस ने उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, टूटी कुर्सी के साथ अपराधियों की निकाली रैली

घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को उनसे छुड़ाया गया और इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद शनिवार दोपहर को संजय सिंह शिकायत करने गांधीनगर थाने पहुंचे। घायल संजय ने वसीम कुरैशी और डॉ. मनू कुरैशी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। संजय सिंह के अनुसार, कार सवारों ने एकाएक कार मोड़ दी। इसके चलते उनकी टक्कर हो गई थी। फिलहाल, गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here