मारी गई नक्सली रेणुका 25 लाख की इनामी थी, गृहमंत्री विजय शर्मा ने की पुष्टि

0
29

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है और उसका शव भी बरामद कर लिया है। जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिल सकती है।

कारोबारी टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार…पत्नी के नाम पर फर्म खोलकर ITC का उठाया लाभ

गृहमंत्री विजय शर्मा का x पोस्ट

आज दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 25 लाख की इनामी महिला माओवादी रेणुका उर्फ बानु मारी गई। भटके हुए लोगों से पुनः अपील –नक्सलवाद के काले अंधकार को छोड़ें और लोकतंत्र के प्रकाश से उज्ज्वल समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। विष्णुदेव सरकार आपका स्वागत करती है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here