ननद और भाभी दोनों से रहा इस एक्टर का अफेयर, दादा थे फिल्ममेकर

0
38

सिलेब्रिटीज के प्यार और ब्रेकअप के किस्से छिप नहीं पाते। उनको जानने वाले लोगों में अक्सर कलाकारों की निजी जिंदगी में ज्यादा इंट्रेस्ट होता है। आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करेंगे जिनका बीते कुछ वक्त पहले ब्रेकअप हुआ। जिनसे ब्रेकअप हुआ पहले उनकी ननद से भी नाम जुड़ चुका है। क्या आप गेस कर पाए?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अर्जुन कपूर

जी हां हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर की। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता ऑफिशियली खत्म हो चुका है। इससे पहले अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं।

नहीं छिपाया रिश्ता

अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ईमानदार रहे हैं। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अर्पिता से रिलेशनशिप पर बोला था। अर्जुन ने कहा था, ‘मेरा पहला और सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। जब में 18 साल का था तो रिलेशन शुरू हुआ और दो साल चला था।’

इस फिल्म के दौरान हुआ था अफेयर

अर्जुन ने बताया था कि वह सलमान खान के करीबी थे और मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान उनका अर्पिता से अफेयर हुआ था। अर्जुन सलमान से डरते थे पर उनकी फैमिली के कहने पर उन्हें सलमान को खुद बताना पड़ा था।

अश्विनी कुमार की गेंदबाजी के कायल हुए हार्दिक पांड्या, MI स्काउट्स की तारीफ में कही बड़ी बात

अर्पिता ने किया था ब्रेकअप

अर्जुन ने यह भी बताया था कि ब्रेकअप अर्पिता ने किया था। उन्होंने वजह नहीं बताई थी लेकिन कई रिपोर्ट्स थीं कि अर्जुन ओवरवेट थे इस वजह से अर्पिता ने उन्हें छोड़ दिया था।

मलाइका से बढ़ी नजदीकी

अर्जुन ने इसके बाद सलमान खान से फिटनेस के मंत्र लिए और खुद को फिट किया। मलाइका-अरबाज का तलाक होने के बाद अर्जुन अक्सर उनके साथ दिखने लगे। उनके अफेयर की खबरें उड़ीं। बाद में सलमान की नाराजगी की खबरें भी आईं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here