आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों, जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान अंतर्गत 880 दिन पूर्ण होने पर संस्था, अवाम ए हिन्द ने निःशुल्क पौष्टिक भोजन के साथ किया फलों का वितरण : मोहम्मद सज्जाद खान

0
37

सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में नियमित रूप से निःशुल्क बांटे जा रहे भोजन वितरण के 880वें दिन पूर्ण करते हुए राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर, निर्धन व्यक्तियों, जरूरतमंद, बेसहारा तथा राजधानी के डीकेएस अंबेडकर अस्पताल में मरीजों के परिजनों को सुपोषण अभियान के माध्यम से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए निःशुल्क गर्म पौष्टिक भोजन के साथ साथ मौसमी फलों का वितरण किया।

संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान बताया कि रायपुर राजधानी सहित, अन्य क्षेत्र जिले गांव वन आंचल से आने वाले बीमार मरीजों के परिजन दूरदराजो से इलाज के लिए आते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से भोजन की व्यवस्था करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे स्थिति में संस्था जमीनी हकीकत को पहचान कर मानवता को कायम रखने के उद्देश्य से संस्था द्वारा उन्हें नियमित रूप से दोनों वक़्त का निःशुल्क भोजन मुहैय्या कराते हुए आ रही है।

आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, अरहम खान, शबीना मेहनाज़ सहित अन्य द्वारा इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here