मानवीय मूल्यों के आधार पर जरूरतमंदों को भूख से राहत देने के लिए संस्था अवाम ए हिन्द 883 दिनों से मरीजों के परिजनों को निरन्तर उपलब्ध करा रही निःशुल्क भोजन

0
27

 

अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में सुपोषण अभियान के तहत निःस्वार्थ भाव से सेवा कर आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतम़ंद परिवारों, असहाय, भूखे जरूरतमंदो तक दोपहर और रात्रिकालीन सैकड़ों लोगों को हर दिन पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों द्वारा रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को निःशुल्क भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में संस्था द्वारा निरन्तर रूप से वितरण किये जा रहे निःशुल्क भोजन के 883वे दिन पूर्ण करते हुए रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पताल, डीकेएस अस्पतालों में मरीज के परिजनों के साथ साथ शहर के विभिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन, फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद गरीब मजदूर, बेसहारा लाचार निशक्तजनों को गर्म और पौष्टिक भोजन वितरण किया गया।

संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के मार्गदर्शन में सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, श्रीमती अनिला शर्मा, वसीम अकरम, अनमोल जैन, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य सदस्य कार्य में उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here