Breaking : कबीरधाम कलेक्ट्रेट को RDX से उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया ई-मेल; डॉग स्क्वाड और पुलिस मौके पर पहुंची

0
80

Breaking : कबीरधाम कलेक्ट्रेट को RDX से उड़ाने की धमकी, कश्मीर से आया ई-मेल; डॉग स्क्वाड और पुलिस मौके पर पहुंची

कबीरधाम: जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह ई-मेल कश्मीर से भेजा गया है। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की गहन जांच में जुट गई है।

कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत सूचित किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसपी धर्मेंद्र छवाई ने भी पुष्टि की है कि कलेक्ट्रेट को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए डॉग स्क्वाड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम को कलेक्ट्रेट भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी की सच्चाई और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हुई हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here