इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका सारा सामान जलकर खाक, इलाके में मची अफरातफरी

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग

0
100

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय दुकान के गोडाउन में रखे एयर कंडीशनर, कूलर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए।

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित दूरी बना ली। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार मोहन परिसर में सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जांच में फिलहाल यही संकेत मिल रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से ही फैली।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here