सीनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

सीनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

0
44

 

कांकेर। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने सीनियर डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान कोई भी सीनियर डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। पूरा इलाज केवल जूनियर डॉक्टरों के भरोसे चल रहा था। इससे मरीज की हालत और बिगड़ती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि कांकेर में मेडिकल कॉलेज संचालित होने के बावजूद जिला अस्पताल की व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हो सका है। मूलभूत सुविधाओं की कमी और डॉक्टरों की गैरमौजूदगी जैसे मुद्दे लगातार सामने आते रहे हैं।

मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की भी मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here