आईपीएल मैच में सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल जब्त, 30 लाख से अधिक का हिसाब मिला

आईपीएल मैच में सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

0
42

 

मंडलेश्वर (खरगोन)। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलवाने वाले गिरोह का मंडलेश्वर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दिल्ली और राजस्थान के बीच हुए टी-20 मैच में सट्टा लगाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन सहित सट्टे का लगभग 30 लाख 22 हजार 600 रुपये का हिसाब-किताब बरामद किया है।

यह कार्रवाई ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान में की गई, जहां मुखबिर से मिली सूचना पर मंडलेश्वर थाना पुलिस ने दबिश दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू उर्फ रियाज पिता कमालुद्दीन (36), निवासी शास्त्री नगर, जयपुर, राजस्थान और कुतुबुद्दीन पिता कमालुद्दीन (42), निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, मंडलेश्वर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

मंडलेश्वर थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे, और इनके नेटवर्क के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here