पहलगाम आतंकी हमले के बाद वाघा बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी बंद, अटारी चेकपोस्ट भी सील

0
78

पहलगाम आतंकी हमले के बाद वाघा बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी बंद, अटारी चेकपोस्ट भी सील

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 टूरिस्ट की जान गई। इसके बाद पंजाब स्थित वाघा-अटारी बॉर्डर पर हर रोज़ होने वाली बीएसएफ की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया गया है। हालाँकि केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, अटारी बॉर्डर स्थित इंडियन चेकपोस्ट को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। केवल उन्हीं यात्रियों को अनुमति है जिनके पास 1 मई 2025 से पहले लौटने की वैध अनुमति है।

सीमा पर इस सेरेमनी को पहले भी दो बार बंद किया जा चुका है। आलोचकों का कहना है कि सीमा पार से जारी आतंकवाद के बीच यह आयोजन एक “आक्रामक नाटक” बनकर रह गया है, जिसे अब बंद करना ज़रूरी था।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here