सखी वन स्टॉप सेंटर का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया निरीक्षण

0
63

सखी वन स्टॉप सेंटर का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया निरीक्षण

धमतरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज धमतरी जिले स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली। मंत्री रजवाड़े ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि सखी सेंटर पीड़ित महिलाओं को न केवल संबल देता है, बल्कि उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। मंत्री रजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं समय पर और पूरी संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद महिला को सुरक्षित सहारा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण और केंद्र की टीम भी उपस्थित रही।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here