रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, हत्या के मामले में काट रहा था सजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में शनिवार को एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक कैदी का नाम ओम प्रकाश था, जो हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल, पुलिस और जेल प्रशासन आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया है।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


