रायपुर l अग्रणी सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों हेतु चप्पल वितरण अभियान जारी है l आज इस क्रम में शास प्राथमिक शाला हतबंद एवं शास पूर्व माध्यमिक शाला गोमची के छात्र छात्राओं को चप्पलें वितरित की गई l शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अवकाश का रचनात्मक उपयोग करने की सलाह भी दी गई l आज इस अवसर पर टीम वक्ता मंच की ओर से संयोजक शुभम साहू, यातायात प्रशिक्षक टी के भोई, ज्योति शुक्ला एवं हरिशंकर सोनी उपस्थित थे l हतबंध में संपन्न कार्यक्रम में ताजुराम निषाद सरपंच , पंच घनश्याम निषाद व अश्वनी निषाद, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मधु यादव, प्रधान अध्यापिका डॉ गोपा शर्मा, शिक्षिकागण धनेश्वरी वर्मा…
[13:40, 5/1/2025] Golu Bhaiya 2: CG CRIME : तिल्दा में 24 घंटे में दूसरी हत्या खेत में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ताजा मामला तिल्दा के बेमता गांव का है, जहां हाईवे किनारे स्थित एक खेत में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान राजू भट्ठ (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सांकरा का निवासी था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजू भट्ठ की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या की गई है। वह नया रायपुर स्थित सिंचाई विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत था, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था।
घटनास्थल के पास शराब की बोतलें मिलने से पुलिस को संदेह है कि शराब सेवन के दौरान किसी विवाद में उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
तिल्दा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हत्याओं ने स्थानीय कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


