
श्रमिकों का सम्मान, समाज के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक: शकुन डहरिया
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजश्री सतभावन समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने मेहनतकश मजदूर भाइयों और बहनों को सादर नमन करते हुए उन्हें श्रीफल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर शकुन डहरिया ने कहा कि हमारे श्रमिक साथी समाज की रीढ़ हैं, जो अपने कठिन परिश्रम से हमारे जीवन को आसान बनाते हैं। चाहे निर्माण कार्य हो, सफाई, सेवा या उत्पादन – हर क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है।
डहरिया ने आगे कहा, “इस सम्मान के माध्यम से हमने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया है। हम संकल्प लेते हैं कि समाज में ऐसे सभी श्रमिकों को उनका हक, सम्मान और पहचान दिलाने में सदैव आगे रहेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि ‘श्रम ही सम्मान है’ – यही विचार हमें एक बेहतर समाज की ओर ले जाता है और हमें इन असली नायकों के योगदान को सदा याद रखना चाहिए।




