नशा करने से रोका तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार; सीसीटीवी वीडियो आया सामने

नशा करने से रोका तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

0
158

 

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के संतोषी नगर इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतोषी नगर की है, जहां चिकन सेंटर संचालक इश्तियाक खान ने अपने घर के पास कुछ युवकों को नशा करने से रोका था। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर ने अपने साथियों अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल और अन्य के साथ मिलकर इश्तियाक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपियों ने न सिर्फ चाकू से वार किया, बल्कि लाठियों से भी पीड़ित को बुरी तरह पीटा। यह हमला उस समय हुआ जब इश्तियाक खान अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। हमले में उसे सर, पेट और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब नशा करने से मना करने पर किसी पर हमला किया गया हो। राजधानी रायपुर और प्रदेश के अन्य इलाकों में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा और हमले आम हो गए हैं, जिससे आम जनता में आतंक और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि अपराधियों में कानून का डर पैदा हो और शहर की शांति बहाल हो सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here