पटवारी की रिश्वत लेते वीडियो वायरल, 24 घंटे में हुआ निलंबन

पटवारी की रिश्वत लेते वीडियो वायरल

0
171

 

महासमुंद, छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पेंड्रावन में पदस्थ पटवारी विजय प्रभाकर का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में पटवारी को काम के बदले ग्रामीण से रिश्वत मांगते हुए साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पिथौरा के एसडीएम ने विजय प्रभाकर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था।

हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बावजूद पटवारी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

इस कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कुछ अधिकारी खुलेआम रिश्वतखोरी में लिप्त थे, लेकिन अब प्रशासनिक सख़्ती के चलते जनता में विश्वास और उम्मीद जगी है।

यह मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि सोशल मीडिया अब भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त माध्यम बन चुका है। वायरल वीडियो के आधार पर की गई त्वरित जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई यह दर्शाती है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों के लिए सिस्टम में कोई जगह नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here