Breaking : रायपुर 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मेडिशाइन हॉस्पिटल के पास फांसी लगाकर दी जान

18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

0
82

 

रायपुर: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मेडिशाइन हॉस्पिटल के पास 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सचिन कुमार यादव के रूप में हुई है, जो थाना मुजगहन अंतर्गत बोरियाकला गांव का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार यादव, पिता स्व. उतरा यादव, ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here