जगदलपुर से रायपुर आ रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, 8 घायल

जगदलपुर से रायपुर आ रही बस हादसे का शिकार

0
66

 

धमतरी ज़िले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की एक बस NH-30 (धमतरी-कांकेर मुख्य मार्ग) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र स्थित आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ।

ट्रक से भिड़ी बस, एक युवक की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हो गए।

घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जाम को हटाकर रास्ता साफ कराया गया और सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here