शुभम श्रीवास्तव को भारतीय युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
190

शुभम श्रीवास्तव को भारतीय युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस में नई नियुक्तियों के तहत शुभम श्रीवास्तव को रायपुर उत्तर विधानसभा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी शेषनारायण ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार की गई है।

शुभम श्रीवास्तव की इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। युवा वर्ग में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद शुभम श्रीवास्तव ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here